✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पंचायत चुनाव को लेकर बंगाल पुलिस के साथ झारखंड पुलिस अधिकारियों ने की बैठक

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:02:48 PM

धनबाद(DHANBAD): शांतिपूर्ण ढंग से पंचायत चुनाव संपन्न कराने को लेकर सोमवार दोपहर कुमारधुबी क्लब में झारखंड और बंगाल राज्य की पुलिस की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. जिसकी बैठक निरसा एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. जिसमें बार्डर एरिया में पड़ने वाली सभी थाना व ओपी की पुलिस शामिल हुई . बैठक में मुख्य रूप से सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार भी उपस्थित थे. बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि आगामी पंचायत चुनाव को किस तरह शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न किया जाए. साथ ही बीच बीच में दोनों राज्यों की पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाकर चुनाव में बाधा उत्पन्न कराने वालों पर नकेल कसा जाए. वहीं दोनों राज्यों के फरारी मुजरिम पर नकेल कसने को लेकर भी योजना तैयार किया गया.

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना पुलिस की पहली प्राथमिकता

निरसा एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया की बैठक में मुख्य रूप से चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर चर्चा किया गया. वहीं बाधा उत्पन्न करने वालों की सूची तैयार करने को लेकर सभी थाना व ओपी के पुलिस को दिशा निर्देश दिया गया. खेरवार ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी .रोजाना वाहन जांच अभियान चलाकर अपराधिक छवि वाले लोगों पर लगाम लगाने की कोशिश पुलिस द्वारा किया जाएगा. साथ ही चुनाव में पैसे का खेल ना हो इस पर भी खास नजर रहेगा. बैठक में निरसा एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार के साथ सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार,सिंदरी सर्किल इंस्पेक्टर जगदेव पहन तिर्की,सिंदरी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ,बलियापुर थाना प्रभारी श्वेता कुमारी, चिरकुंडा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, चिरकुंडा सर्किल इंस्पेक्टर योगेंद्र पासवान, के साथ बंगाल के कुल्टी थाना के अधिकारी भी मौजूद थे.

रिपोर्ट: विनोद सिंह, निरसा/ धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.