रांची(RANCHI): ED की छापामारी में जब्त दस्तावेज और उससे जुड़े लिंक के आधार पर अब ईडी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल तक पहुंच रही है.पूजा सिंघल को ईडी ने अपने जोनल आफिस बुलाया है. हिनू स्थित ईडी के जोनल आफिस में पूजा सिंघल को मंगलवार 10 बजे बुलाया गया है. पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से दो दिनों से पूछताछ चल रही है. सीए सुमन कुमार से भी पूछताछ चल रही है.इन दोनों से मिली जानकारी के आधार पर पूजा सिंघल से पूछताछ होगी. पूजा सिंघल को ईडी की ओर से मिले नोटिस के आधार पर जवाब देना होगा. ईडी सूत्रों के अनुसार पल्स हॉस्पिटल में पैसा खपाने के साक्ष्य मिले हैं.डायरी में उल्लेखित विवरण पर भी पूजा सिंघल से पूछताछ होगी.
सीए और पति से पूछताछ के बाद अब IAS पूजा सिंघल की बारी, ईडी ने भेजा नोटिस

Published at:09 May 2022 04:41 PM (IST)
Tags:News