✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:01:40 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  सोमवार, दिनांक 09May  2022को जमशेदपुर  के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं

बाइकर्स गैंग ने मचाया उत्पात, बिरसानगर और मानगो में छीनी चेन, टेल्को में प्रयास, अलग अलग क्षेत्र में छिनतई करते रहे अपराधी, पुलिस करती रही हेलमेट जांच: शहर में बाइकर्स गैंग लगातार अपराध कर रहे हैं लेकिन पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं.रविवार को मानगो में टहल रही महिला के गले से स्कूटी सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली.वहीं बिरसानगर में कार से उतरते ही वृद्धा के गले से चेन छीनकर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए.टेल्को में अपराधियों ने महिला से पर्स छीनने का प्रयास किया.उधर पुलिस बिना हेलमेट वालों को दौड़ा दौड़ाकर दबोचने में जुटी रही.पुलिस की सक्रियता हेलमेट जांच तक सीमित दिखी और अपराधी अलग अलग क्षेत्र में वारदात करते रहे. (प्रभात खबर )

टाटा मोटर्सकर्मी की दुर्घटना में मौत, टेल्को क्लब के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक को मारी टक्कर: टाटा मोटर्सकर्मी रवीन्द्र प्रसाद (55) को टेल्को क्लब के पास तेज रफ्तार कार ने धक्का मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई.वे दोपहर 2.30बजे हिल टाप स्कूल के पास स्थित अपने घर जा रहे थे कि यह घटना घटी.वे अपने पीछे पत्नी और एक संतान छोड़ गए.घटना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया.पुलिस ने बाइक और कार को जब्त कर लिया है.कार मालिक टाटा मोटर्स का लीगल हेड है.गाड़ी कौन चला रहा था इसकी छानबीन हो रही है. (दैनिक जागरण)

टाटा स्टील अधिग्रहण नहीं संसाधनों  से विस्तार करेगी: टाटा स्टील के एमडी एवं सीईओ टीवी नरेंद्रन ने कहा कि कंपनी पर इस दशक में नए अधिग्रहणों का कोई दबाव नहीं है,बल्कि वह मौजूदा कारोबार के विस्तार एवं बिक्री पर ध्यान देगी.कंपनी उत्पादन को दोगुना से अधिक कर वृद्धि हासिल करेगी और मौजूदा संसाधनों के जरिए विस्तार करेगी.एक साक्षात्कार में उन्होंने यह बात कही. (हिंदुस्तान)

टेबो--दो किलो अफीम एवं साढ़े तीन लाख नगद के साथ चार तस्कर गिरफ्तार: टेबो थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 2किलो अफीम और 3, 48,500रूपये बरामद करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया.कोपा चौक पर जांच के दौरान बाइक से आ रहे तीन लोग भागने लगे जिसे पुलिस ने पकड़ लिया और उनकी निशानदेही पर चौथे को पकड़ा गया. (चमकता आईना)

मानगो--भाजपा ने सीएम का पुतला फूंका:
मानगो में जल की समस्या और होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में मानगो भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शाम छह बजे मानगो चौक पर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका.स्वास्थ्य मंत्री का भी पुतला दहन हुआ. (न्यू इस्पात मेल)

रिपोर्ट:अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.