खूंटी (KHUNTI) : खूंटी में अवैध डोडा के साथ तीन लोग गिरफ्तार किए गए. दरअसल पुलिस अधीक्षक, खूंटी को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम- हाकाडुवा में कुछ लोग अवैध डोडा खरीदकर बेचने के लिए जमा कर रहे हैं. एक छापामारी दल का गठन कर छापेमारी की गई. 250.800 कि०ग्रा० अवैध डोडा,एक मोटरसाईकिल एवं एक स्कूटी बरामद की गई.
रिपोर्ट : मुजफ्फर हुसैन, खूंटी
