✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोले राज सिन्हा, एसएसपी साहब ! या तो अपराधियों की चुनौती को स्वीकार कीजिए या फिर सरेंडर कर दीजिए

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:57:50 PM

धनबाद (DHANBAD) : कारोबारियों की हत्या और रंगदारी के लिए धमकी के साथ घरों पर फायरिंग के विरोध में रविवार को धनबाद का सबसे भीड़भाड़ वाला बाजार पुराना बाजार बंद है. अप्सरा ड्रेसेस  के मालिक के आवास पर शुक्रवार की रात हुई फायरिंग के विरोध में पुराना बाजार चेंबर ने यह निर्णय लिया है.  बता दें कि अप्सरा ड्रेसेस के मालिक मोहम्मद सलीम के आजाद नगर, गफ्फार कॉलोनी स्थित आवास पर शुक्रवार की रात अपराधियों ने गोली चलाई थी.  उन्हें बहुत दिनों से धमकी भरे कॉल भी आ रहे थे.

पुलिस के साथ लगाई थी गुहार

इसकी शिकायत उन्होंने बैंक मोड़ पुलिस और एसएसपी से भी की, बावजूद शुक्रवार की रात उनके घर पर हमला हुआ.  इससे आक्रोशित पुराना बाजार के व्यवसायियों ने आज बाजार बंद रखा और धरना दिया. धरना स्थल पर पहुंचे विधायक राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद में कानून -व्यवस्था ध्वस्त हो गई है.  एसएसपी साहब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा करते हैं कि अपराधियों को पकड़ लिया गया है और उसके तुरंत बाद अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम दे देते हैं.  इससे  साबित होता है कि धनबाद में कानून -व्यवस्था ध्वस्त है. उन्होंने एसएसपी साहब को चुनौती दी कि या तो अपराधियों की चुनौती को स्वीकार करें या फिर चूड़ियां पहन कर बैठ जाएं. 

कारोबारी दहशत में

पुराना बाजार चेंबर के अध्यक्ष अजय नारायण लाल ने कहा कि अब स्थिति विकट हो गई है. अगर यही हाल रहा तो हम लोग बैठक कर धनबाद जिले के सारी दुकानों की चाबी  प्रशासन को सुपुर्द कर देंगे ,क्योंकि भय  के वातावरण में कारोबार अब वह नहीं कर सकते. कारोबारी श्रीकांत अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से विफल है. आए दिन गोलियां चल रही है, आखिर व्यवसायी अपनी सुरक्षा के लिए किसके पास गुहार करे. व्यवसाई प्रमोद गोयल ने कहा कि अब तो आतंक राज, जंगलराज के अलावा कुछ सोचना पड़ेगा कि धनबाद में जो स्थिति है उसका क्या नाम दिया जाए.

बहरहाल, हालात यह है कि अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं फिर भी कुछ नहीं हो रहा है.  लोगों को समझना होगा कि एक व्यवसाई को धमकी का मतलब होता है कि कम से कम 100 कारोबारी पलायन की तैयारी शुरू कर देते हैं. सवाल है कि ऐसी स्थिति धनबाद में आखिर क्यों बनी हुई है और इसके लिए कौन जवाबदेह है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.