☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुलिस के लिए नासूर बना वासेपुर का गैंस्टर प्रिंस खान, गोलियों से दहल रहा धनबाद

पुलिस के लिए नासूर बना वासेपुर का गैंस्टर प्रिंस खान, गोलियों से दहल रहा धनबाद

धनबाद (DHANBAD) : गैंगस्टर प्रिंस खान पुलिस के लिए नासूर बन गया है. पुलिस के बिछाए जाल से बाहर निकल कर वह लगातार मनमर्जी कर रहा है.  वीडियो जारी कर रहा है, लोगों को धमका रहा है, गोलियां मरवा रहा है.  शनिवार की रात नया बाजार के जमीन कारोबारी लाला खान की हत्या में जमानत पर छूटकर बाहर आए वासेपुर  निवासी डब्लू अंसारी पर  अंधाधुंध फायरिंग की गई. हमलावरों ने उसे दौड़ाकर गोलियां मारी. 6 चक्र से अधिक गोलियां चली, जिसमें 3 गोलियां डब्लू अंसारी के शरीर में लगी.  अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखकर उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया.

तीन दिन पहले ही दी थी धमकी

बता दें कि प्रिंस खान ने 3 दिन पहले ही लाला खान की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जान से मारने की धमकी दी थी.  डब्लू पर आरोप है कि हत्या के दिन उसने लाला खान की रेकी की थी.  पुलिस भी इस बात को मान रही है कि फायरिंग में प्रिंस खान का ही हाथ है. घटनास्थल से पुलिस ने छह  खोखे बरामद किए हैं. जहां खोखे मिले हैं, उससे कुछ  ही दूर आगे खून के छींटे नजर आए हैं.  शुक्रवार को कपड़ा कारोबारी के घर फायरिंग के बाद शनिवार को डब्लू अंसारी को दौड़ा-दौड़ा कर गोलियां  मारने के बाद वासेपुर का माहौल फिर गरमा गया है. प्रिंस खान पिछले 2 दिनों में फायरिंग की दो घटनाओं को अंजाम देकर लोगों को दहशत में डाल दिया है. एक के बाद एक घटना को अंजाम देने के बावजूद पुलिस उसे नहीं पकड़ पा रही है. वह लगातार वीडियो जारी कर दहशत फैला रहा है.

फहीम खान के पेरोल पर आने से पहले हो रही घटनाएं

फहीम खान के आने से पहले फायरिंग की घटनाओं से पुलिस भी परेशान है. लोग दहशत में हैं. बता दें कि वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के पैरोल पर छूटकर जेल से बाहर आने से पहले उसका भांजा प्रिंस खान लगातार गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिला रहा है. शुक्रवार की रात प्रिंस के गुर्गों ने  अप्सरा बाजार के मालिक के आजाद नगर स्थित घर पर फायरिंग की थी.  इस घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते कि  प्रिंस के गुर्गों ने लाला खान के हत्यारोपी डब्लू अंसारी पर  गोलियां बरसा दी.  इन दोनों घटनाओं ने  पुलिस की नींद उड़ा दी है. ऐसी स्थिति में फहीम खान को सुरक्षा देना पुलिस के लिए भी चुनौती है.  फहीम खान पेरोल पर 10 मई को धनबाद आने वाला है.  11 मई को वह वापस जेल लौटेगा. बता दें कि प्रिंस खान ने धमकी दी है कि फहीम बाहर आता है तो उसकी हत्या करा देगा.  

डब्लू के पिता रह चुके हैं फहीम खान का ड्राइवर

बता दें कि शनिवार की रात जिस डब्लू अंसारी को गोलियां मारी गई है उसके पिता अशरफ अंसारी गैंगस्टर फहीम खान के ड्राइवर रह चुके हैं. लगभग 20 साल पहले फहीम  का वाहन चलाते थे.  फहीम खान का साथ देने के आरोप में जेल भी जा चुके हैं. वर्तमान में वह वासेपुर में ही छोटी किराना की दुकान चलाते हैं और इसी से उनका घर चलता है. डब्लू अंसारी के पिता अशरफ अंसारी ने कहा कि यह सब कुछ प्रिंस खान ने ही कराया है. उसने वीडियो जारी कर यह  धमकी दी थी कि लाला खान के हत्याकांड में शामिल सभी लोगों को मार कर ही रहेंगे, हालांकि अशरफ अंसारी का कहना था कि इस हत्याकांड में उनका बेटा शामिल नहीं था.  भीड़ भाग रही थी और उसी भीड़ में डब्ल्यू भी शामिल था लेकिन उसे आरोपी बना दिया गया.

रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह, धनबाद

 

 

 

 

 

 

Published at:08 May 2022 04:50 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.