रांची (RANCHI)- आगामी बुधवार यानी 11 मई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडा पर सरकार स्वीकृति दे सकती है.
मंत्रिमंडलीय सचिवालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई. 11 मई को अपराहन 4 बजे प्रोजेक्ट भवन में यह बैठक होगी. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी इसमें शामिल होंगे. कृषि, वित्त, कार्मिक ,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एजेंडा शामिल हो सकते हैं
11 मई को प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट बैठक : हेमंत कैबिनेट की बैठक में कौन- कौन से महत्वपूर्ण प्रस्ताव आएंगे !

Published at:08 May 2022 03:34 PM (IST)
Tags:News