✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मदर्स डे के दिन नदी किनारे इस हाल में मिले मांओं के दिल के टुकड़े, नवजात शवों को देखने उमड़ी भीड़

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:57:14 PM

गोड्डा (GODDA) : आज जब मां की ममता और उसके समर्पण को सलाम करते हुए दुनिया मदर्स डे मना रही है, गोड्डा में दो अलग अलग मांओं के बच्चे का शव लावारिस हालत में बरामद हुए. रविवार की सुबह गोड्डा पाकुड़ मुख्य मार्ग पर जमनी के समीप कझिया पुल के नीचे दो अलग अलग स्थानों पर दो नवजात बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी.  दोनों ही बच्चों के शरीर पर अस्पताल के टैग भी लगे हुए थे.  टैग पर दोनों के जन्म की तारीख भी लिखी हुई थी. एक मे एक मई और दूसरे में 4 मई की तारीख भी अंकित थी.

बाइक सवार दो युवक मां के दिल के टुकड़ों को फेंक गए

दो दो नवजात बच्चों के शव नदी के दो अलग अलग स्थानों पर देख ग्रामीणों की भीड़ बच्चों को देखने उमड़ गयी. ग्रामीणों ने नगर थाना की पुलिस की गश्ती वाहन को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लिया और ग्रामीणों से पूछताछ भी की. नगर थाना के ASI SN दुबे ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दो युवक बाईक पर आए थे और कपड़े में लिपटी कोई चीज नदी में रखते हुए लोगों ने देखा. मगर जब तक ग्रामीण उन युवकों के पास पहुंचते तब तक दोनों फरार हो गए. नगर थाना की पुलिस द्वारा दोनों नवजातों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. साथ ही बच्चों के शरीर पर लगे टैग से बच्चों के परिजनों का भी पता लगाया जा रहा है. बता दें कि टैग में दो अलग मां का नाम अंकित था.

रिपोर्ट : अजीत सिंह, गोड्डा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.