✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरों पर....

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:47:41 PM

धनबाद(DHANBAD) - डॉक्टर तो भगवान होते हैं ,हम उनसे रंगदारी नहीं मांग सकते.  मुझे बदनाम किया जा रहा है ,यहां से मुझे यूपी के किसी भी जेल में भेज दीजिए, उक्त बातें शुक्रवार को पेशी के दौरान उत्तर प्रदेश के कुख्यात शूटर अमन सिंह ने अदालत से  कही.  आज पूर्व विधायक समेत सभी आरोपियों को अदालत में सशरीर  पेश कराया गया था. नीरज हत्याकांड  में जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत अन्य आरोपियों का सफाई  बयान आज भी दर्ज नहीं किया जा सका

धनबाद(DHANBAD) -  मुकुंदा में  आज चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया ,  इस बाबत जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा  निताशा बारला ने बताया कि   पैनल अधिवक्ता  संतोष कुमार गुप्ता , चिरंजीत  प्रमाणिक पीएलबी  हेमराज चौहान के द्वारा मुकुंदा  एमओसीपी कॉलोनी में मजदूरों के बीच चलंत लोक अदालत के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.  जिसमें  मजदूरों को  जल बचाओ , जंगल बचाओ , जानवरों को बचाओ -योजनाओं के बारे में बताया गया एवं साथ ही बताया गया कि कोयला चुनने के क्रम में चाल धसने से बहुत परिवारों  के ऊपर से अभिभावकों का साया उठ जाता है

धनबाद(DHANBAD) |  शुक्रवार को झरिया  के इंदिरा चौक के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, घटना में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई.  जबकि बाइक सवार व्यक्ति और उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है. बताया जाता है कि बाइक सवार पति-पत्नी व उनकी पुत्री को एक तेज रफ्तार हाईवा ने अपने चपेट में ले लिया.  जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं पति व बेटी को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम भर्ती कराया गया .  

धनबाद(DHANBAD) |  डॉक्टर सहित अन्य  को धमका कर रंगदारी मांगने के मामले में चार  लोगों की गिरफ्तारी की गई है.  यह दावा एसएसपी संजीव कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में की.   उन्होंने कहा कि अमन सिंह एंड पार्टी  को सिम उपलब्ध कराने वाले सिराजुद्दीन को बंगाल से पकड़ा गया है.  वही इनफॉर्मर  की भूमिका निभाने वाले इलियास भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है.  मिडिलमैन का काम कर रहे बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पैसे  का रखरखाव करने वाले यूपी के वीर बहादुर सिंह भी पुलिस की गिरफ्त में है.  एसएसपी  ने दावा किया कि डॉक्टर समीर कुमार को धनबाद जेल से ही फोन किया जाता था.  उस नंबर की खोजबीन से कई खुलासे हुए है. 

धनबाद(DHANBAD) | बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो से प्रताड़ित परिवार आज तीसरे दिन भी अनशन पर है.  इस बीच अनशनकारियों की हालत बिगड़ रही है.  पीड़ित अशोक महतो की पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है.  उनका ब्लड प्रेशर गिर गया है.  शरीर में पानी की कमी हो गई है.  डॉक्टरों ने आज जांच की, उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी लेकिन परिवार अस्पताल जाने को तैयार नहीं हुआ. बता दें कि चीटा ही  धाम मंदिर के गेट पर अशोक साहू की दुकान है और विधायक ढुल्लू महतो की उस पर बुरी नजर है.  

धनबाद(DHANBAD) |  रंगदारी ने  धनबाद को तबाह कर दिया है. डॉक्टर भयभीत ,व्यवसाई डरे हुए , आमजन सहमा हुआ.  हालांकि आज एसएसपी  संजीव कुमार ने दावा किया कि डॉक्टर समीर कुमार को धमकी देने वाले गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे अब धमकी का सिलसिला नहीं चलेगा.  उन्होंने प्रेस के सामने डॉक्टर समीर कुमार से भी बात की.  इधर ,पुलिस के कहने पर  डॉक्टर समीर कुमार का सुयश क्लीनिक खुल तो गया है लेकिन वहां वीरानी छाई हुई है.  जो मरीज भर्ती थे ,उन्हें एक-एक कर डिस्चार्ज किया जा रहा है और नए मरीजों की भर्ती नहीं ली जा रही है. 

धनबाद(DHANBAD) | भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की स्वतंत्र निदेशक श्रीमती शशि  सिंह ने आज होनी वाली बोर्ड की बैठक से पूर्व बरोरा क्षेत्र का  निरीक्षण किया.  बरोरा जी एम जितेंद्र मल्लिक सहित अन्य अधिकारियों को विभिन्न समस्या पर कैसे निदान हो, इस पर विशेष चर्चा की.  दूरभाष पर दिए बयान में निदेशक स्वतंत्र श्रीमती सिंह ने कहा उन्होंने और उनकी टीम ने मिनॉप आउटसोर्सिंग सहित अन्य प्वाइंट पर दौरा कर वहां की समस्या को जाना,  कैसे  उत्पादन बढ़े, सुरक्षित उत्पादन हो, साथ ही मजदूर और स्थानीय अधिकारियो  के  हर समस्या को अविलंब निदान हो,

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.