☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

केसीसी आवेदनों की धीमी गति पर डीसी ने हुए नाराज, बैंकों को आवेदन जल्द स्वीकृत करने का दिया निर्देश

केसीसी आवेदनों की धीमी गति पर डीसी ने हुए नाराज, बैंकों को आवेदन जल्द स्वीकृत करने का दिया निर्देश

रांची (RANCHI)उपायुक्त रांची छवि रंजन की अध्यक्षता में आज दिनांक 06 मई 2022 को कृषि, पशुपालन, मत्स्य, भू संरक्षण एवं उद्यान प्रभाग की विभागावार समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी.समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, रांची  विकास कुमार, जिला पशुपाालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, एलडीएम रांची, एवं विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. 

बैठक के दौरान उपायुक्त  छवि रंजन ने वित्तीय वर्ष 2021-22 की उपलब्धियों एवं 2022-23 की कार्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निदेश दिये उन्होंने कहा कि स्केल ऑफ फाइनेंस इतना होना चाहिए ताकि कृषकों को अधिक ऋण प्राप्त हो सके और वो उत्पादन के कार्य को बढ़ा सकें। उपायुक्त ने कहा कि स्केल ऑफ फाइनेंस कम निर्धारित किए जाने की स्थिति में कृषकों को मजबूरीवश साहूकारों के पास जाना पड़ता है और ज्यादा ब्याज दर चुकानी पड़ती है.

किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की स्थिति पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की.बैंकों के प्रतिनिधियों से उपायुक्त ने केसीसी कार्य में ध्यान देने की बात कही.ज्यादा से ज्यादा आवेदनों की स्वीकृति का निदेश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि आवेदन लंबित न हो और किसानों को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखें. बैठक के दौरान बीज वितरण की समीक्षा करते हुए उपायुक्त छवि रंजन द्वारा किसानों के बीच बीज वितरण ससमय करने का भी निदेश दिया गया.

Published at:06 May 2022 06:50 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.