✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भरनो: रायकेरा जंगल में वन समिति अध्यक्ष समीम अंसारी की  हुई हत्या

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:48:08 PM

गुमला(GUMLA) : भरनो थाना क्षेत्र के रायकेरा बांधटोली निवासी समीम अंसारी (42) की ग्रामीणों द्वारा हत्या कर दी गयी. घटना शुक्रवार सुबह 10:30 बजे की है. मृतक समीम अंसारी रायकेरा वन समिति का अध्यक्ष  था. रायकेरा जंगल में अवैध रूप से जंगल की कटाई करने वालों को रोकता था. शुक्रवार की सुबह भी कुछ लोग जंगल में लकड़ी काट रहे थे. तभी समीम अंसारी ने वन विभाग को इसकी सूचना दी और वनरक्षी नवल किशोर को बुलाकर ग्रामीणों को जंगल से लकड़ी काटने से मना करने गया. जिससे ग्रामीण उग्र हो गए और एकजुट होकर लाठी डंडे और पत्थर से मारकर समीम अंसारी की बेरहमी से हत्या कर दी. वनरक्षी नवल किशोर को भी उग्र ग्रामीणों ने पीटना शुरू किया तो वो वहां से किसी तरह जान बचाकर जंगल के अंदर भाग कर अपनी जान बचाई.

 वनरक्षी नवल किशोर को पुलिस ने जंगल के अंदर से सुरक्षित बाहर निकाल

घटना की सूचना मिलने पर भरनो पुलिस गांव पहुंची और समीम अंसारी को भरनो अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर जंगल के अंदर छुपकर जान बचाने वाले वनरक्षी नवल किशोर को पुलिस ने जंगल के अंदर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. घटना की सूचना पर सीओ संजीव कुमार,इंस्पेक्टर श्यामानन्द मण्डल,थानेदार कृष्ण कुमार तिवारी सहित काफी संख्या में लोग भरनो अस्पताल पहुंचे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह के साथ प्रेम कुमार, भरनो/गुमला 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.