✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:40:50 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  शुक्रवार दिनांक 6 मई  2022 को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

राज्य के विश्वविद्यालयों में अब कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से ही एडमिशन : रांची यूनिवर्सिटी, डीएसपीएमयू समेत राज्य के 8 विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्सों में पहली बार एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से एडमिशन लिया जाएगा. यूजीसी और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल पर राजभवन द्वारा सभी विवि को पत्र भेजा गया है. (दैनिक भास्कर)

राजनीतिक अस्थिरता के बीच सीएम लौटे, बसंत को भी नोटिस : लीज कंपनी के पार्टनर मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई और झामुमो विधायक बसंत सोरेन को भी चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है जिसमें जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 9 (A) के तहत पूछा कि क्यों न आपकी सदस्यता समाप्त कर दी जाए. (दैनिक भास्कर)

लालपुर के कंगन ज्वेलर्स में तीसरी बार तीस लाख के जेवरात की लूट : लालपुर के वर्द्धमान कंपाउंड राजस्थान गली  स्थित कंगन ज्वैलर्स से बेखौफ अपराधियों ने 30 लाख रुपए क जेवरात लूट लिए. हथियारबंद तीन अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर घटना को अंजाम दिया. (दैनिक जागरण)

धोखाधड़ी मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल को नहीं मिली राहत : बॉलीवुड की अभिनेत्री अमीषा पटेल को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है. जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में उनकी क्वैसिंग याचिका गुरुवार को खारिज हो गई. (दैनिक जागरण)

नए वेरिएंट की जांच के लिए फिर लेना होगा दूसरे राज्यों का सहारा : देश में कोरोना के नए वेरिएंट एक्स-ई का तेजी से फैलाव होने क बीच राज्य में अभी जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन लगाने की प्रक्रिया की चल रही है. रिम्स में तैयार हो रहे लैब का कार्य पूरा नहीं हो पाया है, क्योंकि लैब में एयरकंडीशनर लगाने और आंतरिक सज्जा का कार्य चल रहा है. मशीन के कंज्यूमेबल आइटम खरीदने के लिए  निविदा निकाली गई है जिसकी प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में कोरोना के नए वेरिएंट की जांच के लिए अभी भी कोलकाता और ओडिशा के लैब पर निर्भर रहना होगा. (प्रभात खबर)

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.