✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड समेत कई राज्यों में एक साथ कई जगह ED की छापेमारी, IAS पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर दबिश

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:42:36 PM

 रांची (RANCHI) :  झारखंड की  राजधानी रांची  समेत बिहार व बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक साथ कई जगहों पर दबिश दी है. पंचवटी रेजीडेंसी बी ब्लॉक 904 में प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा है. बता दें कि कांके स्थित चांदनी चौक रोड में पंचवटी रेजीडेंसी है. पल्स अस्पताल  और इससे जुड़े व्यक्ति के ठिकानों पर भी ईडी की छापेमारी हो रही है. पल्स हॉस्पिटल में केवल स्टाफ को ही इंट्री दी जा रही है. हरिओम टावर की न्यू बिल्डिंग में भी ईडी की छापेमारी की खबर है.  आईएएस पूजा सिंघल के सरकारी आवास में भी छापेमारी हुई.  ईडी ने इन स्थानों पर आज सुबह दबिश दी है. खबर लिखे जाने तक इन स्थानों पर ईडी की कार्यवाही जारी है. ईडी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में छापेमारी की जा रही है.

आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर एक साथ छापे

आईएएस अधिकारी के आवास समेत 18 जगहों पर छापेमारी चल रही है. रांची, खूंटी, जयपुर, फरीदाबाद, गुरुग्राम बिहार के मुजफ्फरपुर और कोलकाता में भी छापेमारी जारी है. झारखंड कैडर की आईएएस पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा के घर और व्यवसायिक ठिकानों पर ED का छापा पड़ा है. खान सचिव पूजा सिंघल के कई ठिकानों को भी सर्च किया जा रहा है. शुक्रवार सुबह 7 बजे से यह अभियान जारी है.

सांसद निशिकांत ने कसा तंज

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने इडी के छापे पर सीएम हेमंत सोरेन और आइएएस पूजा सिंघल पर तंज कसा है. ट्विटर पर लिखा है कि पूजा सिंघल सीएम के नाक की बाल हैं. उन्होंने ही सीएम, उनके भाई, गुर्गों और दलालों को कौड़ी के भाव खान आवंटित किया है. यही वजह है कि उनके यहाँ 20 जगहों पर ईडी का छापा चल रहा है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.