✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ससुराल आए युवक ने होटल की छत से कूद कर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:41:44 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):  बिष्टुपुर थाना अंतर्गत डायग्नल रोड स्थित डीडी बार बिल्डिंग के छत से कूद कर एक युवक ने जान दे दिया.उसके आत्म हत्या का कारण पता नहीं चल सका है. पुलिस युवक की  मौत की जांच पड़ताल में जुट गई है.  मृतक युवक ओडिसा के राउरकेला का रहने वाला है. वह किसी काम से जमशेदपुर आया हुआ था.     

राउलकेला निवासी 36 वर्षीय राहुल अग्रवाल 
इस मामले में थाना प्रभारी विष्णु कुमार रावत ने बताया कि  मृतक राहुल बीती रात 10:45 में  केसी मेनार नामक होटल में आकर ठहरा था.  गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे अपने रूम से चेकआउट कर गया लेकिन कुछ देर बाद बिल्डिंग के छत से कूद  गया.  अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद उसे तत्काल टीएमएच अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  इधर घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार 2012 में उसका विवाह जमशेदपुर के सोनारी में हुआ था.  पुलिस इस बारे में गहनता से जांच में जुट गई है कि आखिर राहुल ने इस तरह का कदम क्यों उठाया है. 

रिपोर्ट:रंजीत ओझा ,जमशेदपुर  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.