रांची (RANCHI) : राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के वर्धमान कंपाउंड स्थित कंगन ज्वेलर्स नाम के एक दुकान से सोने लूट लिए. जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 11 बजे की है. अपराधियों ने ज्वैलरी शॉप से करीब सौ ग्राम सोना लूट लिया और बाइक पर सवार हो कर चलते बने. घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस फिलवक्त इलाके में आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए अपराधियों की जांच में जुटी है.
रांची के लालपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट
.jpeg)
Published at:05 May 2022 04:47 PM (IST)
Tags:News