जमशेदपुर (JAMSHEDPUR ) : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की जनता का मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए क्षेत्र के विधायक सरयू राय इस महीने की 14 तारीख को डीसी ऑफिस के सामने एक दिन के धरने पर बैठेंगे. विधायक के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के जरिए यह जानकारी दी गई. जनसुविधाएँ सभी घरों तक पहुँचाने में झारखण्ड सरकार और टाटा स्टील लि॰ की विफलता पर विधायक ने आक्रोश जताया है. विज्ञप्ति के अनुसार विधायक ने जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र से विधायक बनने के बाद फरवरी 2020 में इस मुद्दे पर जुस्को के अधिकारियों के साथ बैठक की. जुस्को के अधिकारियों और अभियंताओं के साथ इस क्षेत्र का सघन दौरा किया. जुस्को ने इनका ठोस समाधान करने का आश्वासन दिया. परंतु दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई कारवाई नहीं हुई. यह खेद का विषय है.
सरयू राय जमशेदपुर में उपायुक्त कार्यालय के सामने देंगे धरना
.jpeg)
Published at:05 May 2022 04:29 PM (IST)
Tags:News