☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मानवता शर्मसार : 9 वर्षीया बच्ची से वृद्ध ने किया रेप ! धराया

मानवता शर्मसार : 9 वर्षीया बच्ची से वृद्ध ने किया रेप ! धराया

देवघर (DEOGHAR) :   देवघर से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. हर तरफ दरिंदगी इतनी बढ़ गई है कि न उम्र का लिहाज है, न संबंध का.  जिला के मोहनपुर थाना के सरसा गांव में 9 साल की बच्ची के साथ एक वृद्ध ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची के पिता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज कराया. वहीं पीड़ित के पिता को एसपी ने मामले की उचित जांच करने का  आश्वासन दिया.

जानिए पूरा मामला

 बुधवार देर शाम मोहनपुर थाना के सरसा गांव में वृद्ध ने 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. जानकारी के अनुसार पीड़िता को घर में अकेली देख मौके का गलत फायदा उठाया और बच्ची को बहला फुसला कर घर के पास एकांत में ले गया. यहां उसने बच्ची के साथ रेप किया. वहीं बदहवास बच्ची जब घर पहुंची तो उसकी हाल देख परिजन ने उससे पूछताछ शुरू कर दी. बच्ची की हालत इतनी बुरी थी कि अपने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए वह बेहोश हो गई. इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाना को सूचना दी. पुलिस पीड़िता के घर पहुंची और बच्ची से घटना की जानकारी ली. वहीं मामला दर्ज करते हुए आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार किया. इधर पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा कहा रहा है. एसपी सुभाष चंद्र जाट ने मीडिया को बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

 

Published at:05 May 2022 03:04 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.