✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में बोले बाबूलाल, मुट्ठी भर लोगों के आगे पुलिस नतमस्तक, कोयले की हो रही है लूट

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:36:19 PM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद की गिरती विधि -व्यवस्था, डॉक्टर को रंगदारी के लिए मिल रही लगातार धमकी के खिलाफ भाजपा की ओर से गुरुवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया गया. धरना में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे.  मरांडी के निशाने पर हेमंत सरकार के साथ-साथ धनबाद का पुलिस प्रशासन भी था.  उन्होंने कहा कि झारखंड में जब तक भयमुक्त वातावरण नहीं होगा, तब तक  प्रदेश का विकास संभव नहीं है. 

 जिला पुलिस पर कोयला चोरी कराने का आरोप 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि धनबाद में तो हद हो गई है. कुछ मुट्ठी भर लोग धनबाद में हुकूमत कर रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है.  उन्होंने धनबाद जिला पुलिस पर कोयला चोरी कराने का आरोप लगाया, साथ यह भी गिनाया कि किस पुलिस पदाधिकारी को कितनी हिस्सेदारी मिलती है. अन्य लोगों के हिस्सेदारी की भी उन्होंने चर्चा की. इसमें पत्रकार और नेता को भी शामिल बताया.  कहा कि धनबाद को बचाना है तो लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ेगा और एकजुटता का परिचय देते हुए इसकी खिलाफत करनी होगी. 

पुलिस का बयान, धनबाद छोड़े नहीं हैं डॉक्टर

बता दें कि आज विधायक राज सिन्हा की अगुवाई में गिरती कानून -व्यवस्था, डॉक्टर समीर को धमकी देने , कोयला चोरी आदि के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया. धनबाद के प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर समीर कुमार को लगातार धमकियां दी जा रही है.  एक करोड़  रुपया एकमुश्त और उसके बाद ₹5लाख  हर महीने मांगे जा रहे हैं.  डॉक्टर समीर अभी बाहर हैं, पहले तो बात उठी कि  वह धनबाद छोड़कर पत्नी के साथ चले गए हैं. लेकिन कल पुलिस प्रशासन की ओर से अधिकृत बयान में बताया गया है कि वह धनबाद छोड़े नहीं हैं. बल्कि शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए धनबाद से बाहर गए हुए हैं.  हालांकि इस घटना ने पूरे समाज को उद्वेलित कर दिया है.

उधर डॉक्टरों ने  आंदोलन की घोषणा की है.  डॉक्टर समीर  धनबाद लौटते हैं अथवा नहीं ,यह तो आने वाला वक्त बताएगा. लेकिन धनबाद में आमजन भी भयाक्रांत है, इसमें कोई संदेह नहीं है.  लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है, अपराधी जो चाह रहे हैं, खुलेआम कर रहे है. पुलिस का तनिक भी उनमें भय नहीं रह गया है. बाबूलाल मरांडी का आरोप है कि धनबाद में कोयला चोरी, तस्करी नहीं  बल्कि  लूट चल रही है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.