✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खफा ग्रामीणों ने अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी, कहा-कैसे ठप होने दें रोजगार !

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:36:52 PM

लोहरदगा (LOHARDAGA) : किस्को मुख्य मार्ग को बंद कर रेलवे विभाग के द्वारा बनाए गए सबवे पुल निर्माण कार्य का स्थानीय ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. गुरुवार को रेलवे विभाग के डिवीजनल रेलवे इंजीनियर विश्वजीत घोष  ने मौके का मुआयना किया और ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए.

ग्रामीणों ने गिनाई समस्याएं

स्थानीय निवासी देशराज सिंह ने डिवीजनल रेलवे इंजीनियर को अचानक रेलवे का फाटक बंद किए जाने से उत्पन्न हो रही समस्याओं से अवगत कराया. बताया कि फाटक बंद होने से इस इलाके का रोज़गार ठप हो चुका है. बच्चों को विद्यालय जाने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

अधिकारियों की चुप्पी

द न्यूज पोस्ट से बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि समस्याओं को सुनने आए पदाधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इससे लोगों में आक्रोश है. रेलवे पर बिना आम सभा कराए फाटक बंद करने और सबवे पुल निर्माण करने और नए सड़क निर्माण कार्य को तेजी से शुरू कर मुख्य मार्ग को आधे रास्ते से काटने का आरोप लगाया गया. उधर जब मामले में रेलवे के पदाधिकारी से सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.