☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रफ्तार का कहर : शादी के महज आठ दिनों बाद दूल्हे की हुई मौत, दोस्त की भी गई जान

रफ्तार का कहर : शादी के महज आठ दिनों बाद दूल्हे की हुई मौत, दोस्त की भी गई जान

गिरिडीह (GIRIDIH) :  खरगडीहा-मिर्जागंज मुख्य सड़क पर बुधवार को दो बाइक में सीधी टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मरने वालों में से एक की शादी के महज आठ दिन हुए थे. घायल का इलाज रिम्स में चल रहा है. हादसे में जिन दो युवकों की मौत हुई वे हैं प्रदीप साव (27 वर्ष, नवडीहा) और शंकर राम (26 वर्ष, नवडीहा). दोनों मृतक दोस्त थे. वहीं राजदेव तुरी (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए.

ससुराल से लौटते समय हुई दुर्घटना

मृतक प्रदीप साव की शादी आठ दिन पहले यानिर 27 अप्रैल  को हुई थी. मंगलवार को प्रदीप पत्नी मीना कुमारी एवं दोस्त शंकर राम के साथ ससुराल डढाबीर गांव (बिरनी थाना क्षेत्र) में गया था. वहां से लौटते समय शंकर राम बाइक चला रहे थे और पति-पत्नी दोनों उस पर सवार थे. दुधवाटोला पहाड़ी के पास  सामने से आ रही दूसरी बाइक से प्रदीप की बाइक टकरा गई. दुर्घटना में प्रदीप और उसके दोस्त शंकर राम की मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक पर सवार राजदेव तूरी गंभीर रूप से घायल हो गए.

Published at: 04 May 2022 04:58 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.