☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मौसम हुआ मस्ताना : अगले पांच दिनों तक गर्मी से रहेगी राहत

मौसम हुआ मस्ताना : अगले पांच दिनों तक गर्मी से रहेगी राहत

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड में इस साल मार्च गुजरा नहीं कि लोगों के पसीने छूटने लगे. पूरे अप्रैल मौसम का  बढ़ता पारा लोगों को हलकान किए रहा. लेकिन पिछले दो दिनों के मौसम की बात करें तो लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओले भी गिरे. बता दें कि गुमला में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है. वहीं रांची और हज़ारीबाग़ में बारिश के साथ ओले गिरने से फसलों को नुक्सान पहुंचा है.

 यहां गिर सकती है बिजली

फ़िलहाल राज्य में सबसे अधिक तापमान (42.8 डिग्री सेल्सियस) डाल्टनगंज में दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वअनुमान के अनुसार दक्षिणी अंडमान सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण मौसम में बदलाव आ सकते हैं. इसकी वजह से राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा और लोगों को कड़ी धूप के साथ साथ गर्मी से रहत मिलेगी. बता दें कि 4 से 6 मई को आसमान में बादल छाए रहने के साथ राज्य के दक्षिण भाग, रांची से सटे मध्य भाग और संथाल के कुछ भाग में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं 7 और 8 मई को झारखंड के संथाल और कोल्हान में तेज़ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है. 

Published at: 04 May 2022 03:07 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.