रांची- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े माइनिंग लीज मामले में भारत निर्वाचन आयोग ने भाजपा को भी नोटिस दिया है. भाजपा नेताओं का कहना है कि उन लोगों ने माइनिंग लीज से जुड़े मामले में जो आरोप राज्यपाल को ज्ञापन के रूप में दिया था, राज्यपाल ने इस ज्ञापन को भारत निर्वाचन आयोग के पास भेजा. शिकायतकर्ता के रूप में भाजपा से साक्ष्य की मांग की गई है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश निर्वाचन आयोग को आरोप से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराएंगे. जैसा कि मालूम है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ा अनगड़ा में माइनिंग लीज का मामला जांच के दायरे में है.
मुख्यमंत्री से भी जबाब तलब
मुख्यमंत्री से भी 10 मई तक पूरे मामले पर स्पष्टीकरण की मांग की गई है. भाजपा की ओर से साक्ष्य दिए जाने के उपरांत मुख्यमंत्री से जो जवाब आएगा उन पर भारत निर्वाचन आयोग जांच के उपरांत आवश्यक निर्णय लेगा. इस मामले को लेकर झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.
