☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  बुधवार दिनांक 4 मई  2022 को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

रंगदारी की धमकियों से परेशान डॉक्टर समीर ने पत्नी निकिता के साथ धनबाद छोड़ा, कहा अब नहीं लौटेंगे : भय के माहौल में काम करना मुश्किल हो गया है. जहां जीवन के 25 साल दी है, अब वहां रहने में डर लग रहा है. लोगों का सहयोग नहीं मिल रहा है, ऐसे में धनबाद में रहना नहीं है, दोपहर में ही पत्नी डॉक्टर निकिता सिन्हा के साथ जिले से बाहर चला गया हूं. बाहर में ही शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा हूं. वापस धनबाद नहीं आना है. यह बातें जिले के जाने-माने सर्जन डॉक्टर समीर कुमार ने मंगलवार की रात प्रभात खबर से बातचीत में कही. उन्होंने कहा कि मार्च महीने से ही छोटू सिंह नाम का अपराधी फोन को धमकी दे रहा है. एक करोड़ रंगदारी और हर माह ₹500000 की मांग कर रहा है, नहीं देने पर जान मारने की धमकी दे रहा है. (प्रभात खबर)

मार्च की सब्सिडी मई माह के बिल में होगी एडजस्ट, करें आवेदन : 400 यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं से मार्च माह में काटी गई सब्सिडी की राशि मई माह में बिजली बिल में एडजस्ट कर दी जाएगी. इस संबंध में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से निर्देश जारी कर दिया गया है. (प्रभात खबर)

अक्षय तृतीया पर बरसा धन, 155 करोड़ का कारोबार : अक्षय तृतीया पर खूब धन बरसा.  जिले में 155 करोड रुपए का कारोबार हुआ. 2 साल के बाद अक्षय तृतीया पर बाजार में ऐसी रौनक दिखी. अक्षय तृतीया, उस पर लग्न का समय होने से सराफा बाजार बूम पर रहा. 100 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ, वहीं रियल स्टेट के लिए यह मौका धनतेरस के समान था. इस दौरान 150 फ्लैट , डुप्लेक्स की बुकिंग हुई. (प्रभात खबर)

 बाजार होकर नहीं गुजरेगी गोविंदपुर पोखरिया सड़क : गोविंदपुर से पूर्वी टुंडी के पोखरिया तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 300 करोड़ की मंजूरी प्रदान की है .अब पथ निर्माण विभाग मुख्यालय, रांची ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. फोरलेन सड़क पर दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य विभाग ने सड़क पर पड़ने वाले मुख्य बाजार से बाईपास निकालकर सड़क निर्माण करने की योजना पर काम कर रहा है. (हिंदुस्तान)

7000 के अभाव में फ्रीजर की मरम्मत नहीं, सड़ रहे शव : कोरोना की दूसरी लहर में एसएन एमएमसीएच में लोगों की मौतें हो रही थी, शव को रखने के लिए अस्पताल की मोर्चरी में फ्रीजर कम पड़ रहे थे .शव को जैसे-तैसे रखा जा रहा था, तब धनबाद विधायक राज सिन्हा की निधि से अस्पताल की मोर्चरी के लिए छह छह बॉक्स वाले दो डीप फ्रीजर एएनएमएमसीएच को दिए गए, दोनों फ्रीजर पिछले 6 माह से खराब है. मोर्चरी में लावारिस लाश से सड़ गई है इसके बावजूद उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है क्योंकि ₹900000 के दोनों फ्रीजर की मरम्मत में बमुश्किल साढ़े सात हजार का खर्च है. (दैनिक भास्कर)

Published at:04 May 2022 08:57 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.