✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल में परशुराम जयंती पर गरीबों की मदद के लिए हेल्थ कार्ड जारी

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:32:54 PM

धनबाद(DHANBAD) -  विप्र सेना  झारखंड की ओर से आज धनबाद के यूनियन क्लब में भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया और गरीबों की मदद की मंशा से हेल्थ कार्ड का लोकार्पण किया गया.  इसका मकसद है कि जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा में इस कार्ड के जरिए रियायत मिलेगी.  वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि जिस तरह भगवान परशुराम ने लोगों को दिशा दिखाई थी, उस दिशा पर चलने का हम प्रयास करे.  इस कार्यक्रम में काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे.

भाजपा नेता नितिन भट्ट ने कहा कि सेना का एक छोटा सा प्रयास है कि लोगों को कैसे मदद की जा सके.  विप्र सेना की प्रदेश संयोजिका सुधा मिश्रा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से हम  समाज को संदेश देने का प्रयास कर रहे है. राजीव शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना गया है और उनसे हम  सीख ले और आगे वैसा ही काम करे.  पूर्व सांसद रविंद्र पांडे ने कार्यक्रम की सराहना की और  आयोजकों को धन्यवाद किया.  झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष रितेश शर्मा ने कहा कि अमृतधारा के नाम से एक कार्ड आज लांच किया गया है जिससे गरीबों को लाभ मिले, चिकित्सा में सहूलियत हो और धन की कमी से किसी की मौत ना हो.

 

 रिपोर्ट - शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.