☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गांजा लदा पिकअप वैन पलटा, दो गिरफ्तार

गांजा लदा पिकअप वैन पलटा, दो गिरफ्तार

 गुमला ( GUMALA) - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से पिकअप वाहन संख्या BR - 03K- 6098 पर गाँजा पैकट लेकर  पटना जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बैंक ऑफ इंडिया कामडारा के समीप जा पलटा . घटना में आंशिक रूप से जख्मी दोनों  चालक घटना के बाद भागने लगे . जिसे ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को कर्बला बगीचा के समीप  पकड़ लिया गया . करीब सौ पैकेट से अधिक की संख्या में गाँजा पैकेट बरामद किया गया है . जिसकी कीमत लाखों रूपये में है . हाँलाकि कामडारा के थानेदार कौशलेंद्र कुमार से पुछे जाने पर गाँजा के पैकेट व कीमत के बारे उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार किया . घटना के संबंध में गिरफ्तार चालक जयकांत कुमार चौधरी गाँव पुनपुन थाना शेखपुरा बिहार ने बताया की वह वर्तमान में मेंहदीगंज हकीमगंज जिला पटना में रह कर पढ़ाई करता है . तथा वह अपने एक दोस्त चालक संतोष कुमार पटना सीटी को साथ लेकर बिलासपुर से मंगलवार की सुबह 4 बजे भोर में पिकअप वाहन लेकर पटना के लिये निकला था . लेकिन रास्ते में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दोनों चालक पकड़े गये . पिकअप वाहन बिहार के भोजपुर जिला का है . छतीसगढ़ के रास्ते झारखंड होकर बिहार तक गाँजा बड़े आसानी से तस्कर ले जाते हैं . पिकअप वाहन के उपरी सतह पर एक अलग से गाँजा पैकेट लोड करने के लिये बॉक्स बनाया गया था . जबकी पिकअप वाहन अंदर से पुरी तरह खाली था . और वाहन पर पार्सल ट्रांसपोर्ट का लेबल लगा कर गाँजा तस्कर बड़े आसानी से पुलिस को चकमा देकर राउरकेला सिमडेगा के रास्ते   अवैध गाँजा ले जाने में सफल हो जाते है . उड़ीसा झारखंड बोर्डर के बाद कई थाना पिकअप वाहन बड़े आसानी से निकल गया पर पुलिस को भनक तक नहीं लगी .

रिपोर्ट -  शहाब अली, कामडारा, गुमला 

Published at:03 May 2022 08:07 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.