✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पंचायत चुनाव को लेकर पदाधिकारों की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:14:28 PM

देवघर (DEOGHAR) : पंचायत चुनाव को लेकर मधुपुर अनुमंडल और जामताड़ा एवं गिरिडीह के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों के साथ  जिला परिषद भवन मधुपुर में मंगलवार को अगल-बगल के जिलों के पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सारठ धीरेंद्र नारायण बंका, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा आनंद ज्योति मींस,  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला मनोज झा सहित लगभग डेढ़ दर्जन थाना प्रभारी शामिल हुए. करीब दो घंटे तक चली बैठक में पंचायत चुनाव, उग्रवाद, अपराध पर चर्चा हुई. जिसमें सीमावर्ती क्षेत्र के अपराध कर्मियों के धरपकड़ की रणनीति बनाई गई है एवं अपराधियों का फोटो सहित विवरण सभी थाना प्रभारी को दिया गया है.

इन मुद्दों पर लिया गया निर्णय

बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर बॉर्डर क्षेत्र में चेक पोस्ट लगाने का निर्णय लिया गया है. अंतर जिला चेकपोस्ट पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने, शराब की खेप दूसरे जिला में नहीं जाए उसे रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाने पर भी रणनीति बनी है.  फरार वारंटियों, अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. बैठक में उग्रवाद, अपराध सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई है. पंचायत चुनाव को बॉर्डर क्षेत्र में चेक पोस्ट लगाया गया है.  अंतराज्यीय चेक पोस्ट पर भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा. अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. चुनाव में अवरोध और व्यवधान पैदा करने वाले असामाजिक तत्व एवं अपराधियों  के गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.