✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विकास  का ढिढोरा पीटने वाले देखिए - यहाँ आज भी खाट पर ही जाते हैं मरीज

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:33:26 PM

धनबाद (DHANBAD) : एक तरफ देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तो दूसरी ओर  टुंडी के रामपुर पंचायत के कई गांव सड़क एवं पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं.  रामपुर पंचायत के पूर्णाटांड़ गांव पहुंचने के लिए आज भी रास्ता नहीं है. लगभग तीन सौ की आबादी वाला यह पूर्णाटांड़ गांव है.  गांव में आदिवासी, मुस्लिम एवं कर्मकार जाति के लोग रहते हैं.  पूर्णाटांड़ गांव के ग्रामीण लखिराम सोरेन, मो कालीमुद्दीन अंसारी,छूटू लाल कर्मकार बताते हैं कि गांव तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं होने के कारण काफी समस्या होती है.

डांड़ी चूआं का पानी पीने को मजबूर

 गांव के ग्रामीण डांड़ी चूआं का पानी पीने को मजबूर हैं. ग्रामीणों का कहना है कि डांड़ी चूआं भी कुछ दिनों में सूख जाता है ,तब लगभग दो किलोमीटर दूर गेठिबेड़ा विद्यालय के चापानल से पानी लाना पड़ता है.  गांव में एक सोलर ऊर्जा संचालित पानी टंकी लगाया गया था. परन्तु वह लगाने के साथ ही खराब हो गया.  उसे  ठीक नहीं कराया गया और पिछले लगभग आठ महीने से ज्यादा समय से खराब पड़ा हुआ है.  

बीमारी में अस्पताल पहुंचने में आफत !

ग्रामीण सरकार बास्की बताते हैं कि गांव में सड़क नहीं होने के कारण यदि कोई गंभीर रूप से बीमार हो जाए तो उसे खाट पर टांग कर मुख्य सड़क रामपुर तक ले जाना पड़ता है.  उसके बाद वहां से चार पहिया वाहन से अस्पताल पहुंचाया जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक पहुंचने के लिए सड़क बनाने की मांग कई बार की गई.  क्षेत्र के सांसद एवं विधायक तक समस्या रखी गई. चुनाव के समय प्रत्याशी गांव की समस्या समाधान करने का आश्वासन देते हैं. परंतु चुनाव के बाद उन्हें कोई मतलब नहीं रहता.  इसके अलावा रामपुर पंचायत के खैरटांड़, गेठिबेड़ा भुइयानवाटांड़, भोरंगाड़ी आदि कई गांवों में भी सड़क समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं.   पंचायत की सबसे महत्वपूर्ण सड़क रामपुर से पगलामोड़ तक लगभग पांच किलोमीटर लंबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क पिछले लगभग सात वर्षों से अधिक समय से जर्जर हालत में हैं.

दावा, चुनाव के बाद बनेगी सड़क 

वर्तमान में जिला परिषद सदस्य रामपुर पंचायत के ही हैं जबकि पंचायत में मुखिया के अलावा दो पंचायत समिति सदस्य हैं, जिन में से पिछली बार प्रखंड प्रमुख  भी रामपुर पंचायत के समिति सदस्य ही बनी थी.  मतदाताओं की बात करें तो प्रखंड के नौ पंचायत में सबसे अधिक रामपुर पंचायत में ही 5070 मतदाता हैं, पंचायत में कुल 14 वार्ड सदस्य के पद हैं. पूर्वी टुण्डी प्रखंड विकास पदाधिकारी यास्मिता सिंह ने  बताया कि पंचायत के कुछ गांव में चुनाव के बाद पीसीसी सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी जबकि कई गांवों में सड़क निर्माण में रैयत भूमि बाधा उत्पन्न कर रही है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.