दुमका (DUMKA) : दुमका एसीबी की टीम ने ₹10000 रिश्वत लेते गोड्डा नगर थाना के एएसआई अनोद कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद अनोद कुमार को लेकर दुमका पहुंची, जहां कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा.
क्या है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोड्डा के मुफस्सिल थाना के रमला गांव निवासी सुरेंद्र कुमार की लिखित शिकायत पर दुमका एसीबी की टीम ने यह कार्यवाही की. सुरेंद्र ने दुमका एसीबी को लिखित सूचना दी कि पक्ष में केस लिखने और थाना से ही बेल देने के एवज में एएसआई अनोद कुमार द्वारा ₹10000 रिश्वत की मांग की जा रही है. वह रिश्वत देना नहीं चाहता है. काफी आरजू मिन्नत करने के बावजूद भी अनोद कुमार ₹10000 की मांग करता रहा. सुरेंद्र कुमार के लिखित आवेदन के बाद दुमका एसीबी की टीम ने अपने स्तर पर भी मामले की जांच की और मामला जब सत्य प्रतीत हुआ तो आज जाल बिछाया जिसमें अनोद कुमार ₹10000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हो गए. गिरफ्तारी के बाद अनोद कुमार को दुमका लाया गया जहां कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजा जा रहा है.
