✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

यहां अब तक तपती गर्मी में परेशां सभी, बारिश का बेसब्री से इंतजार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:28:37 PM

सिमडेगा(SIMDEGA) :  झारखंड के मौसम के भी कई मिजाज हैं. जहां एक ओर कई जिलों में अचानक बदलते मौसम में आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को गर्मी से राहत दी तो राज्य के कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां के लोग अभी भी बरसात का इंतजार कर रहे हैं. इसी क्रम में आज जहां गुमला में तेज ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई तो दूसरी तरफ गुमला से ही सटे सिमडेगा में उमस भारी गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग काफी परेशान दिखे.

गर्मी के सारे रिकार्ड टूटे

इस बार गर्मी ने ना सिर्फ दशकों पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं बल्कि लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिले के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप दिख रहा है. यहाँ हर रोज तापमान चालीस के पार होना आम बात है. साथ ही तेज लू भी गर्मी के इस प्रहार को और कड़ा कर रही है. जिले में पारा कभी इतना नहीं चढ़ा. लेकिन अप्रैल में पड़ रही इस भीषण गर्मी ने पिछले 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभी मई और जून के हालात का सामना करना तो बाकी ही है. बदन को झुलसा देनेवाली गर्मी की मार मासूम स्कूली बच्चों पर भारी पड़ रही है.  

बेजुबां जानवर भी गर्मी से परेशान

इस तपती आग से केवल इंसान ही नहीं बेजुबां जानवर भी गर्मी से निजात पाने के लिए काफी परेशान हैं.  ऐसे में जानवर नदी तालाब में डुबकी लगा कर अपने शरीर में ठंडक पहुंचा रहे हैं. वहीं बच्चे भी गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब का सहारा ले रहे हैं.  ठंडे शीतल जल से प्यास बुझाने के लिए तपती गर्मी में घड़ा लेकर बाजार पहुंच रहे हैं क्योंकि अत्यधिक गर्मी के प्रकोप के कारण अधिक राहत नहीं मिल पा रही थी.  कुछ बच्चे तो गर्मी से इतने प्रभावित हुए कि कोई बैचेन होकर सिर पर पानी डालकर तो कोई पगड़ी पहन कर गर्मी से राहत पाने के अलग अलग तरीके अपना रहे हैं.

 

रिपोर्ट : अमित रंजन, सिमडेगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.