✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

काला बिल्ला लगाकर अंजुमन इस्लामिया करेगा नमाज अदा, प्रशासन से है विरोध  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:27:39 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका के अंजुमन इस्लामिया सह मदरसा कमिटी द्वारा काला बिल्ला लगाकर ईद की नमाज अदा करने की घोषणा की है. आज नगर थाना परिसर में ईद को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक का भी कमिटी ने बहिष्कार कर दिया. कमिटी के अध्यक्ष मो. परवेज अली का कहना है कि 7 से 8 युवकों की शिकायत पर प्रशासन अंजुमन इस्लामिया कमिटी के सदस्यों पर डंडा बरसाती है तो किस बात की शांति और कैसी खुशी. उन्होंने कहा कि इसलिए हमलोग काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे.  शांति समिति की बैठक में उपस्थिति कम होने के बाबत पूछे जाने पर एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने कहा कि पंचायत चुनाव के साथ-साथ कल ईद का त्यौहार होने के कारण लोग व्यस्त होंगे.

सभी पक्षों की जांच की जाएगी : सीओ

वहीं अंजुमन इस्लामिया सह मदरसा कमिटी द्वारा काला बिल्ला लगाकर ईद की नमाज अदा करने की घोषणा के बाबत पूछे जाने पर सदर सीओ यामुन रविदास ने कहा कि प्रशासन को इसकी कोई सूचना नहीं है. वैसे माहौल बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर भूमि से संबंधित कोई मामला है तो सभी पक्ष से कागजात की मांग कर जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि कमिटी के सदस्यों को प्रशासन से मिलकर बात रखनी चाहिए ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके.

हम आपको बता दें कि जामा मस्जिद परिसर में जमीन के एक टुकड़े पर विवाद चल रहा है. अंजुमन इस्लामिया कमिटी के उस पर दावा है. वहीं दूसरे पक्ष द्वारा उस जमीन को सरकारी जमीन बताया जा रहा है. कमिटी द्वारा जब भी उस पर निर्माण कार्य शुरू किया जाता है दूसरे पक्ष द्वारा प्रशासन को लिखित आवेदन देकर कार्य को बंद करा दिया जाता है. मामला एसडीओ के कोर्ट में लंबित है.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.