☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह के अस्पताल में चूहे कुतर गए नवजात बच्ची !

गिरिडीह के अस्पताल में चूहे कुतर गए नवजात बच्ची !

गिरिडीह (GIRIDIH) :  सरकारी अस्पतालों की लापरवाही और असंवेदनशीलता को नई बात नहीं. इस बार किसी के कलेजे के टुकड़े, कोमल नवजात बच्ची के साथ गिरिडीह के एक सरकारी अस्पताल ने ऐसा किया जिसे पढ़ कर आपकी रूह भी कांप जाएगी. मामला गिरिडीह सदर अस्पताल यूनिट टू का है जहां नवजात बच्ची को चूहों ने कुतर दिया. परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

क्या है मामला

जमुआ के असको निवासी राजेश सिंह की गर्भवती पत्नी ममता देवी को प्रसव के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार को उन्होंने एक लड़की को जन्म दिया. बच्ची को सांस लेने में तकलीफ थी. इसलिए MCH के शिशु वार्ड में भर्ती किया गया. सोमवार की सुबह परिजनों को सूचना दी गई कि बच्ची को पीलिया हो गया है. इसके बाद कपड़े में लपेट कर बच्ची को सौंप दिया गया. परिजन बेहतर इलाज के लिए बच्ची को धनबाद के एसएनएमएमसीएच लेकर आए. यहां जब डॉक्टरों ने जांच की तो बताया कि बच्ची को चूहे ने कुतर दिया है. फिलवक्त बच्ची जिंदगी और मौत से जूझ रही है.

Published at:02 May 2022 06:24 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.