☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आइजी ने खनन क्षेत्र का किया दौरा, अवैध मुहानों की भराई का दिया निर्देश  

आइजी ने खनन क्षेत्र का किया दौरा, अवैध मुहानों की भराई का दिया निर्देश  

धनबाद (DHANBAD) : सोमवार दोपहर बोकारो रेंज के आइजी असीम विक्रांत मिंज अपनी पूरी जिला प्रशासनिक टीम के साथ चिरकुंडा थाना अंतर्गत डुमरीजोड स्थित धंसान क्षेत्र पहुंचे. जहां उन्होंने पूरे क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान मिंज बीसीसीएल के अधिकारियों के साथ साथ ग्रामीणों से भी मिले और धंसान का कारण जानने की कोशिश की. इसके साथ ही उन्होंने अवैध मुहानों का भी निरीक्षण किया.

आइजी ने स्थानीय ग्रामीणों से की अपील

आइजी असीम विक्रांत मिंज के साथ धनबाद एसएसपी संजीव कुमार एवम ग्रामीण एसपी रेशमा रामेशन भी उपस्थित थे. वहीं मीडिया से बातचीत में आइजी असीम विक्रांत मिंज ने कहा कि पूरे क्षेत्र का दौरा कर यह जानकारी मिली कि कई ऐसे अवैध मुहाने खोले गए हैं जिसमें स्थानीय ग्रामीण से लेकर कोयला चोर शामिल हैं. इसी को लेकर स्थानीय पुलिस को यह निर्देश दिया गया कि बीसीसीएल की मदद से हर आठ दस दिन में क्षेत्र का दौरा कर अवैध मुहानों की भराई किया जाए. ताकि भविष्य में ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति न हो. वहीं उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से भी अपील की है और कहा कि ऐसी किसी घटना में संलिप्त ना हो. जिससे कि खुद के जान पर खतरा हो. मौके पर आइजी बोकारो रेंज के साथ, एसएसपी ,ग्रामीण एसपी के साथ निरसा एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार के साथ निरसा चिरकुंडा की पुलिस उपस्थित थी .

रिपोर्ट : विनोद सिंह, निरसा, धनबाद

Published at:02 May 2022 06:03 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.