✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बार एसोसिएशन का एलान भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे एडवोकेट

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:24:30 PM

धनबाद (DHANBAD) : झारखंड बार काउंसिल के निर्देश पर अब राज्य के तमाम अधिवक्ता भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे.  बार काउंसिल के निर्देश पर सोमवार को झारखंड में धनबाद बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी की बैठक उपाध्यक्ष राजदेव भारती की अध्यक्षता में हुई.  बैठक में निर्णय लिया गया कि रिश्वतखोर अधिकारी और कर्मचारियों का विरोध बार एसोसिएशन करेगा और उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई भी करेगा. बैठक में झारखंड बार काउंसिल के सदस्य संजय विद्रोही के ऊपर की गई एफआईआर के प्रति विरोध प्रकट किया गया और धनबाद के उपायुक्त और एसएसपी को पत्र लिखकर भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने का अनुरोध किया गया.  धनबाद बार एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार समाज की जड़ में समा चुका है, जिसे हटाना अब आवश्यक है. अब समय आ गया है कि अधिवक्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ गोलबंद होकर लड़ाई लड़ें. 

ये हुए शरीक

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति, अधिवक्ता का काम रिश्वत के चलते किसी कार्यालय में रुकेगा तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.  इस मौके पर बार काउंसिल के स्टीयरिंग कमिटी के चेयरमैन राधेश्याम गोस्वामी , बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मेघनाथ रवानी, सहायक कोषाध्यक्ष दीपक शाह,  संयुक्त सचिव प्रशासन अमित कुमार सिंह, संयुक्त  सचिव लाइब्रेरी केदार नाथ महतो, कार्यकारिणी सदस्य विभाष महतो , राजन पाल अनिल त्रिवेदी ,अरविंद सिन्हा ,नीतू रानी, सतेंद्र राम ,अभिजीत साधु समेत दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.