✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खुद आग लगा कर छत से कूद गया छात्र या हत्या कर फेंका गया शव !

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:24:22 PM

जसीडीह (JASIDIH) : जसीडीह थाना क्षेत्र  में सोमवार को अधजला शव बरामद हुआ. शव की पहचान अर्बन विशाल के रूप में हुई है. मृतक के पिता गोड्डा  में एसबीआइ बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं.  विशाल चकाइ मोड़ के समीप  परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था. जसीडीह आरोग्य भवन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप गली में अपना घर बनवा रहा था जिसमें कार्य चल रहा था.

छानबीन में जुटी पुलिस

मृतक के परिजन ने बताया कि विशाल आईआईटी की तैयारी कर रहा था. कुछ दिनों से मानसिक परेशानी से गुजर रहा था. सोमवार की सुबह लगभग सात बजे सुसाइड कर लिया. अधजला शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की. इस दौरान पुलिस ने बताया कि छत पर किरोसिन तैल का छिड़काव किया था.  शव के बगल में सड़क पर खून गिरा था. मृतक के दो तीन दांत टूटे हुए थे. पुलिस ने बताया कि छत दो मंजिली है. छत से छलांग लगाया होगा और मुंह के बल पिसीसी सड़क पर गिरा होगा जिससे जबड़े में चोट लगी और दांत टूट गया होगा. वहीं पुलिस ने घर में कार्य कर रहे दो मजदूरों को हिरासत में लिया है.  बताया कि घटना के दौरान माता पिता घर में ही थे. सुसाइड है या हत्या सारे बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है. मौके पर देवघर एस पी सुभाष चन्द्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार जसीडीह थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह मामले की तफ्तीश करने पहुंचे.  देवघर एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. लेकिन साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन कर रही.

 

रिपोर्ट: अरविन्द कुमार, जसीडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.