✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ईद को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर, फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:19:12 PM

गुमला(GUMLA): आगामी ईद पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है. जिला प्रशासन की ओर से आज पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान जिले के अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद और सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित काफी संख्या में जवान मौजूद रहे. शहर के विभिन्न मुख्य सड़कों से होता हुआ फ्लैग मार्च थाना चौक पहुंचा. जहां पर प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से ईद का पर्व मनाने की अपील की गई. साथ ही साथ इस पर्व के माध्यम से भाईचारे का संदेश देने की भी अपील की गई. 

बेहतर और सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध

अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद ने बताया कि आगामी ईद पर्व को लेकर लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे और लोगों को इस बात का एहसास हो कि पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन उनके इस पर्व में पूरी तरह से बेहतर माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है. उसी का संदेश देने के लिए इस तरह का फ्लैग मार्च निकाला गया है. वहीं सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जिले का पुराना इतिहास रहा है कि यहां पर हर पर्व सभी धर्म के लोग आपस में मिलजुल कर मनाते हैं. जो विगत दिनों रामनवमी सहित अन्य पर्वों में देखने को भी मिला. उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिले की जो शांतिपूर्ण पर्व मनाने की परंपरा है, उसे लोग एक बार फिर दिखा देंगे ताकि शांतिपूर्ण ढंग से ईद का पर्व संपन्न हो सके और शहर में खुशी का माहौल बना रहे. साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन वैसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करेगी, जो किसी प्रकार का गलत माहौल बनाने की कोशिश करेंगे. अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पूरी निगाह रहेगी, और अगर कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का गलत संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाने की कोशिश करेगा तो उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.