धनबाद(DHANBAD): धनबाद शहर के राजेंद्र सरोवर में रविवार दोपहर एक युवक की डूबने से मौत हो गई. बताया जाता है कि युवक के डूबने के बाद अगल-बगल के लोगों ने जब शोर मचाया तो कुछ साहसी युवक राजेंद्र सरोवर प्रवेश किए और डूबे हुए युवक को बाहर निकला. पुलिस को भी सूचना दी गई. धनबाद थाने की पुलिस भी पहुंची. युवक को तत्काल नर्सिंग होम ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक धनबाद थाना क्षेत्र के विनोद नगर का रहने वाला बताया गया है. राजेंद्र सरोवर का अभी हाल ही में नगर निगम ने सौदर्यीकरण कर इसे बेहतर बनाया है. किस परिस्थिति में और क्यों युवक डूबा इसका तो पता नहीं चला है लेकिन तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद
