✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा अस्पताल गंभीर रुप से बीमार, सरकारी ईलाज की ज़रुरत

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:19:29 PM

लोहरदगा (LOHARDAGA) - झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. ऐसे में जिले के अस्पताल में पानी की समस्या गहराने लगी है. गर्मियों में लोहरदगा सदर अस्पताल में भी पानी की घोर समस्या देखी जा रही है. मरीज और उनके परिजन बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. बाथरूम तक में पानी की सही तरीके से सप्लाई नहीं हो रही है. मरीज के परिजन या तो घर से रिश्तेदार से या खरीद कर पानी की किल्लत पूरी कर रहे हैं.

बाथरूम में पानी तक की सप्लाई नहीं

लोहरदगा सदर अस्पताल में न सिर्फ पीने के पानी की किल्लत है. बल्कि अस्पताल के बाथरूम तक में पानी की सप्लाई नहीं है. वॉश बेसिन, वाटर कूलर खराब पड़ा है. नल सूखे पड़े हैं. सदर अस्पताल में हर साल गर्मियों में पीने के पानी को लेकर त्राहिमाम की स्थिति है. मरीज एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. हालात इतने बुरे हैं कि मरीज और उनके परिजन को बाहर से पानी भरकर लाना पड़ता है. सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार सुबोध पानी की समस्या को कबूल कर रहे हैं और बताते हैं कि सदर अस्पताल में पूर्व से ही पानी की समस्या है. नगर परिषद से भी पानी की सप्लाई की जाती है लेकिन समस्या दूर नहीं होती है.  यह पूरा क्षेत्र ड्राई जॉन होने के कारण डीप बोरिंग भी सक्सेस नही होती है, इसके लिए उपायुक्त को सूचना दे दी गई है. 

लोहरदगा सदर अस्पताल में एक नलकूप के भरोसे लोग धूल फांक रही हैं वाटर कूलर 

लोहरदगा के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सदर अस्पताल में पानी की बड़ी किल्लत है. स्थिति ऐसी है कि इस चिलचिलाती धूप में मरीज के परिजनों बाहर से जाकर पानी लाने को मजबूर हैं. सदर अस्पताल में वाटर कूलर लगा है. लेकिन, वो महीनों से ठप पड़ा है और धूल फांक रहा है.मरीज के परिजन अस्पताल से दूर जाकर पानी लाने को मजबूर हैं.


रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.