✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अनियमित बिजली आपूर्ति के विरोध में भाजपाइयों ने हाथ में पंखा और मोमबत्ती लेकर जताया विरोध

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:18:51 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) -  सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए भाजपाइयों ने बिरसानगर सरकारी कुआं मैदान से लेकर बिरसानगर संडे मार्केट पैदल मार्च किया. इस पैदल मार्च का नेतृत्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास कर रहे थे.

बिजली संकट से त्राहिमाम कर रही जनता - रघुवर दास

क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर भाजपाइयों ने बिरसानगर सरकारी कुआं मैदान से बिरसानगर संडे मार्केट तक जनाक्रोश जुलूस निकाला. इस जुलूस का नेतृत्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास कर रहे थे. सैकड़ों की संख्या में भाजपाई इस जुलूस में शामिल हुए. भाजपाइयों ने राज्य सरकार से हाथ में पंखा और मोमबत्ती लेकर राज्य सरकार के विरोध जमकर नारेबाजी करने के साथ ही पूरे राज्य में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की. मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य की जनता इन दिनों बिजली संकट से त्राहिमाम कर रही है. बिजली को लेकर के राज्य के हर जिले में लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जब राज्य में बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर सकती है, तो जनता की अन्य मूलभूत सुविधाओं को कैसे मुहैया करा पाएगी.

राज्य सरकार पर रघुवर दास का हमला

रघुवर दास ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार केवल अपने और अपने परिवार के हित में काम कर रही है. भले राज्य की जनता का जो भी हाल हो उस पर राज्य सरकार का कोई भी ध्यान नहीं है. मामला खनन पट्टा का हो या जमीन खरीद बिक्री का हर स्थान पर हेमंत सरकार अपनों को लाभ दिलाने में ही लगी हुई है. इस सरकार में जनता के हित में कोई भी काम नहीं हुआ है. वहीं इस जन आक्रोश रैली में सांसद बिद्युत बरन महतो भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव जमशेदपुर पश्चिम के पूर्व भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भाजपा नेता अभय सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपाई सड़क पर उतर कर राज्य सरकार के खिलाफ में जमकर विरोध जताया है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.