✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शर्मनाक : पिटता रहा बच्चा, तमाशबीन बनी रही भीड़, बहादूर महिला ने बचाई बच्चे की जान

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:17:29 PM

देवघर (DEOGHAR) -  देवघर नगर थाना के बाजला चौक के पास अचानक लोगों की भीड़ लग गई. दरअसल कुछ लोगों ने कानून को अपने हाथों में लेते हुए चोरी के आरोप में एक नाबालिग बच्चे को पकड़ कई घटों तक खंभे से बांध कर रखा. इसके साथ ही उसके कपड़े भी खोल दिये गए . जिसको देखने के लिए भीड़ लग गई.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार भीड़भाड़ वाले इलाके खासकर सब्जी मंडी में ये बच्चा मोबाइल की चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. जिसका मोबाइल चोरी हुआ था उसने जब लड़के की तलाशी ली तो उसके पास से मोबाइल बरामद किया गया. इसके बाद बच्चे को सबक सिखाने के लिए उसका पैंट खोल दिया और कानून को हाथ मे लेते हुए उसे पुलिस के हवाले न कर खंभा से बांध दिया. लड़का को बांधने के बाद वो आदमी वहां से चला गया. ये बात आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते वहां भीड़ जुटनी शुरू हो गई. कई लोगों ने लड़के से जानकरी लेनी चाही तो लड़का सिर्फ इतना कहा कि उसे मोबाइल रास्ते पर गिरा हुआ मिला था. लगभग डेढ़ घंटे तक धूप में बंधा लड़का को देख पास ही सब्जी खरीद रही महिला को दया आ गई. उस महिला के कहने पर लड़का को बंधन मुक्त किया गया. हालांकि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्यवाई में जुट गई है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.