☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पंचायत चुनाव : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान शुरू, हर वाहन की हो रही जांच

पंचायत चुनाव : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान शुरू,  हर वाहन की हो रही जांच

सिमडेगा(SIMDEGA): त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के मद्देनजर एसपी सौरभ कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर ठेठईटांगर पुलिस ने शनिवार को थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में एंटी क्राइम चेकिंग के साथ अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया. इसके तहत एसआई कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान ठेठईटांगर थाना के जोराम क्षेत्र में चलाया गया. इस अभियान के दौरान विशेष कर दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच की गई. इसमें गाड़ी के नंबर और कागजात की जांच की गई. साथ ही वाहन चलाने वाले के सामानों की तलाशी ली गई. अवैध हथियार या नशीला पदार्थ लेकर चलने पर रोक लगाने के लिए यह जांच अभियान चलाया गया. साथ ही अभियान में पुलिस ने बिना हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे लोगों को हेलमेट पहनने की हिदायत भी दी.  

अवैध शराब को लेकर भी पुलिस ने की छापेमारी

वहीं अवैध शराब के खिलाफ थाना क्षेत्र के सलगपोस गांव के अलावा अन्य गांव में अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. मौके पर पुलिस के जवानों ने बिक्री के लिए घर में रखे अवैध शराब और जावा महुआ को नष्ट कर दिया. साथ ही अवैध शराब बनाने वालों को अवैध शराब का धंधा बंद करने की हिदायत देते हुए भविष्य में पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. पुलिसिया कार्रवाई से अवैध शराब के धंधेबाजों में हड़कंप देखा गया. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में क्राइम को कंट्रोल रखने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. इस तरह के अभियान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चलाया जाता है जिससे असामाजिक तत्वों में डर पैदा होता है. वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शराब पिलाकर वोटरों से वोट लेने वाले कई प्रत्याशियों का इस अभियान के माध्यम से मंसूबे को गहरा झटका लगेगा. इस चेकिंग अभियान में ठेठईटांगर पुलिस के कई जवान शामिल थे.

रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा  

Published at:30 Apr 2022 08:19 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.