✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें......  

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:19:17 PM

 धनबाद(DHANBAD) - तो क्या यह सच मान लिया जाए कि धनबाद में अगर आप जीवित है तो  ईश्वर के खाते में आपकी आयु बची हुई है. आखिर मन भी  माना भी क्यों न जाए, धनबाद की स्थिति ऐसी हो गई है कि  अगर आप जीवित बचे हैं तो  आप पर अपराधियों की कृपा है.  शुक्रवार को जिस तरह दुकान में घुसकर झरिया में रंजीत साव  की हत्या की गई ,यह देख सुनकर तो ऐसा ही लगता है कि अब धनबाद में कानून का  नहीं ,अपराधियों का राज चल रहा है.  जिस प्रकार एमआरएफ टायर दुकान में घुस कर मालिक  रंजीत साव  को गोली मारी गई, यह तो यही साबित करता है कि  पुलिस का तनिक भी भय अपराधियों  में नहीं है.  हालांकि इस घटना के खिलाफ काफी आक्रोश है.  

धनबाद(DHANBAD) |  धनबाद में जहां अपराधियों की मनमर्जी चल रही है वही कोयला तस्करों की बल्ले-बल्ले है.  धनबाद जिला एवं पुलिस प्रशासन जितनी छापेमारी कर रहे हैं, उससे अधिक तेजी से अवैध कोयला खनन के मुहाने खुल रहे है.  इस काम में 'चींटी माटा'  की तरह लोग लगे हुए है.  लोगो की जाने जा रही है और सफेदपोश मालामाल हो रहे है. यहां मिली सूचना पर भरोसा करें तो बीसीसीएल के बरोरा  एरिया के बंद पड़े डेको  आउटसोर्सिंग में आज सुबह अवैध उत्खनन के क्रम में अचानक चाल धसने  से आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना से कुछ देर के लिए इलाके में भगदड़ मच गई.  

                             
धनबाद(DHANBAD)  , राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) के  महामंत्री  एके झा ने कहा है कि  1 मई मजदूर दिवस के रूप में संपूर्ण भारत वर्ष सहित दुनिया के हर देशों में मनाया जाता है.  आज की परिस्थिति में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी ने मजदूरों के हालात को बुरी तरह प्रभावित किया है.  सरकार की नीति पूंजी परस्त नीति है, सरकार पूंजीपतियों के हित में सोचती है.  सरकार महंगाई और बेरोजगारी दूर करने में पूरी तरह विफल है.  आज मजदूरों के प्राप्त सुविधायें काटी गई है. सरकारी कंपनियों को खुलेआम बेचा जा रहा है, बैंकों को दिवाला करके पूंजी पतियों की नीति के तहत उनके लाभ के लिए पूरी तरह से निजी मालिकों के हाथ में सौंपा जा रहा है.

धनबाद(DHANBAD) |  विधायक राज सिन्हा ने धनबाद के एस.एन.एम.एम.सी.एच. में मरीजों की सुविधा के लिए अपने विधायक निधि से लगभग ₹70 लाख की राशि से लगाए गए 26 लोगों की क्षमता वाले लिफ्ट को आज जन सेवा में समर्पित किया.  45 साल पुराने इस अस्पताल में अभी तक लिफ्ट उपलब्ध नहीं था और बड़े प्रयासों के बाद भी लिफ्ट नहीं लग पा रहा था. इसके माध्यम से मरीजों को एक तले से दूसरे दल तले पर जाने आने के लिए काफी सुविधा होगी.  विधायक राज सिन्हा ने आम जनों और अस्पताल में आने जाने वाले मरीजों और इस लिफ्ट  का प्रयोग करने वाले लोगों से  अपील की है कि इसकी देखरेख और स्वच्छता की जिम्मेदारी हमारी है, इसको  मनोरंजन के तौर पर घूमने का साधन ना बनाएं और इधर-उधर थूक कर परिसर को गंदा ना करे.

धनबाद(DHANBAD) | दामोदर नद में सिंदरी  का एक युवक डूब गया है.  स्थानीय गोताखोर नद में युवक को तलाशने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है.  लोग डिमांड कर रहे हैं कि NDRF को लगाकर बच्चे को खोजवाया जाय ,  घटना के संबंध में पता चला है कि सिंदरी के चार लड़के आज दोपहर बाद दामोदर नद में नहाने गए.  3 लड़के तो निकल गए लेकिन एक श्याम नाम का लड़का नद में ही डूब गया.  डूबने की सूचना उसके दोस्तों ने ही लोगों को दी.  उसके बाद स्थानीय गोताखोरों को लगाकर युवक की  खोजबीन शुरू की गई लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. 

धनबाद(DHANBAD) |  शनिवार को दिव्यांग बच्चों के  विशेष स्कूल 'पहला कदम'  में  अमृत महोत्सव के तहत बीसीसीएल, सीएसआर द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बीसीसीएल के महाप्रबंधक सीएसआर , डॉ नेहा बजाज(फिजीशियन) डॉ प्रदीप कुमार  तिवारी (ENT), रितेश कुमार झा(Dental), डॉ, आर के ठाकुर (CM I/c), सविता जी(principal school of nursing) , बीसीसीएल सीएसआर से रुखसाना परवीनआदि  उपस्थित थे.  सभी चिकित्सकों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं सभी बच्चों को स्वल्पाहार वितरित किया.

धनबाद(DHANBAD) | आखिरकार धनबाद के का रोबारियों  का धैर्य आज टूट ही गया.  व्यवसाई आज सड़क पर उतरे और बिजली- पानी सहित बिगड़ती कानून- व्यवस्था पर जिला ए व  पुलिस प्रशासन एवं झारखंड सरकार को घेरा.  फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनर तले व्यवसायियों ने आज से अपना चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है. आज बैंक मोड में एकत्रित होकर काला बिल्ला लगाया और नारेबाजी की

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.