✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिजली-पानी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सड़क पर उतरे कोयलांचल के कारोबारी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:18:22 PM

धनबाद(DHANBAD): आखिरकार धनबाद के कारोबारियों  का धैर्य आज टूट ही गया. व्यवसायी आज सड़क पर उतरे और बिजली-पानी सहित बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर जिला एवं  पुलिस प्रशासन एवं झारखंड सरकार को घेरा. फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनर तले व्यवसायियों ने आज से अपना चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है. आज बैंक मोड में एकत्रित होकर काला बिल्ला लगाया और नारेबाजी की.

व्यवसायी निकालेंगे कैंडल मार्च

बताया कि रविवार को उनका कैंडल मार्च होगा, उसके बाद धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सभी धरना पर बैठेंगे. व्यवसायियों का कहना है कि बिजली की लचर व्यवस्था ने उन्हें आर्थिक  के साथ-साथ मानसिक रूप से भी परेशान कर दिया है. धंधे में जो कमाई होती है, डीजल खरीदने में चला जाता है.  डीवीसी और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के बीच की लड़ाई में जनता पीस रही है. धनबाद में बिजली संकट एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है. शुक्रवार को भाजपा ने बिजली के लिए आंदोलन किया.  

दिनदहाड़े व्यवसायियों को मारी जा रही गोली

धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने कहा कि आज से उन लोगों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू हो गया है. धनबाद में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब है.  दिनदहाड़े व्यवसायी को दुकान में घुसकर गोली मार दी जा रही है.  ऐसे में कारोबारी कैसे धंधा-व्यवसाय करेंगे, पुलिस ने रंजीत साव  के हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए 72 घंटे का समय लिया है, अगर 72 घंटे में हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो आगे चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे.

रिपोर्ट : प्रकाश महतो, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.