✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वाः इतना चुभ गया पत्नी का ताना कि पेट्रोल छिड़क कर लगा ली आग

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:45:04 PM

गढ़वा (GADHWA) : पति-पत्नी में तू तू-मैं मैं कोई अनोखी बात नहीं. पर गढ़वा के एक परिवार में यह झगड़ा इतना बढ़ा कि पति ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग में झोंक दिया. अब पति जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. मामला गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र का है.

क्या है मामला

शुक्रवार की रात में रमेश चंद्र बंशी रोज की तरह रात में काम कर घर लौटा था. उधर उसकी पत्नी भी अपने चचेरे देवर की शादी से कल शाम ही घर लौटी थी. दोनों पति-पत्नी बातचीत कर रहे थे कि अचानक किसी बात पर झगड़ पड़े. पत्नी ने रमेश को ताना देना शुरू किया. रमेश का ताना इतना असह्य लगा कि वह पेट्रोल की बोतल लेकर घर के बाहर की नदी के पास खड़ा हो गया और खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली. जलन बर्दाश्त नहीं होने पर चीखने-चिल्लाने लगा और नदी में कूद गया. आसपास के लोग शोर सुनकर आए और उसे पास के अस्पताल ले गए. वहां से पहले सदर अस्पताल और फिर रांची के रिम्स में रेफर किया गया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.