☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में किन्नरों का प्राइड मार्च : गर्व से कहो हम किन्नर हैं

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : किन्नर होना कोई गुनाह नहीं है, आज जनप्रतिनिधि से लेकर ओला चलाने से लेकर जीवन के हर क्षेत्र में धीरे-धीरे किन्नरों का प्रवेश हो रहा है और समाज इसे स्वीकार कर रहा है. हमें किन्नरों का सम्मान करना चाहिए. ये कहना है झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का. वे किन्नर समाज के लिए कार्यरत संस्था उत्थान की ओर से आयोजित प्राइड मार्च में शिरकत करने जमशेदपुर के साकची पहुंचे थे.

प्राइड मार्च दो सालों से था बंद, अरसे बाद निकले मार्च से किन्नरों में उत्साह

कोरोना की वजह से पिछले 2 सालों से प्राइड मार्च नहीं निकाला जा सका था. वहीं एक अरसे बाद प्राइड मार्च निकालने से किन्नरों का उत्साह देखते ही बन रहा था. उत्थान संस्था ने इसकी शुरुआत की थी. संस्था के सचिव अमरजीत ने बताया कि किन्नर खुद को कम या हीन ना समझें. बल्कि, किन्नर होने पर गर्व करें. उस उद्देश्य से संस्था अस्तित्व में आई. संस्था की तरफ से आयोजित होनेवाले प्राइड मार्च का उद्देश्य समुदाय की एकता को बनाए रखते हुए अपने अधिकारों को जोरदार तरीके से रखना है. जमशेदपुर के साकची बसंत टॉकीज के पास प्राइड मार्च का आयोजन हुआ. यह मार्च यहां से निकलकर जुबिली पार्क तक गया.

रिपोर्ट : अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड /रंजीत ओझा (जमशेदपुर)  

Published at: 30 Apr 2022 12:29 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.