रांची (RANCHI) : रांची नगर निगम ने सीडीसी कंपनी को काम से हटा दिया है. सीडीसी कंपनी पर आरोप है कि उसने सही तरीके से कार्यों का निष्पादन नहीं किया. 30 अप्रैल की तारीख से उसे टर्मिनेट किया गया है. रांची नगर निगम ने लोगों से यह अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को फिलहाल यूजर चार्ज नहीं दें. जब तक कि नयी व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक यूजर चार्ज किसी को भी गलती से नहीं दिया जाना चाहिए. जानकारी के अनुसार रांची नगर निगम फिलहाल अपने स्तर से ही कचरा उठाव और निस्तारण करेगा. सीडीसी कंपनी के अधीन काम करने वाले कर्मचारी और सफाई कर्मी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं.
CDC कंपनी को रांची नगर निगम ने किया टर्मिनेट, कचरा उठाव नहीं करेगी कंपनी

Published at: 30 Apr 2022 11:27 AM (IST)
Tags:News