रांची (RANCHI) : पीएम नरेंद्र मोदी के साथ देश के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों का संयुक्त सम्मेलन शनिवार को दिल्ली में होना है. इस सम्मेलन में शरीक होने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार शाम ही दिल्ली पहुंच चुके हैं.
गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से मां रुपी सोरेन के इलाज के सिलसिले में हेमंत सोरेन हैदराबाद में थे. कल शाम हैदराबाद से ही फ्लाइट से वे दिल्ली पहुंचे.
बहरहाल झारखंड की नजर इस बात पर है कि सम्मेलन में सूबे का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री किस तरह करते हैं. शनिवार रात में वे राष्ट्रपति भव में आयोजित भोज में शरीक होंगे. उसके बाद नई दिल्ली से वापस हैदराबाद पहुंचेंगे.
