✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नींबू, अमरूद की खेती से लाभुकों को आत्मनिर्भर बनाने का करें प्रयास, प्रशिक्षण शिविर में बोलीं मनरेगा आयुक्त

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:02:55 PM

रांची(RANCHI)- वित्तीय वर्ष 2022-23 में बिरसा हरित ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर JSLPS के सभी जिला कार्यक्रम प्रबंधक, पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. वर्चुअल प्रशिक्षण शिविर में मनरेगा आयुक्त राजेश्वर बी ने बिरसा हरित ग्राम योजना के लक्ष्य के अनरूप काम करने की बात कही. प्रशिक्षण के दौरान मनरेगा आयुक्त के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे JSLPS के जिला कार्यक्रम प्रबंधक,जिला आजीविका प्रबंधक,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक,मनरेगा के परियोजना पदाधिकारी,सहायक परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को बिरसा हरित ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से आपके कार्य करने की क्षमता विकसित होगी. प्रशिक्षण के दौरान मनरेगा आयुक्त के द्वारा लक्ष्य के अनरूप बिरसा हरित ग्राम योजना की स्वीकृति एवं ऑनगोइंग करने को लेकर निर्देशित किया गया.वहीं शतप्रतिशत सीपीटी(पशु रोधक खाई) का कार्य करने का भी निर्देश दिया. 

प्रशिक्षण में  पदाधिकारियों को पूरी तन्मयता के साथ कार्य करने की बात कही

 इस दौरान उन्होंने मिश्रित बागवानी करवाने की बात कही और मिश्रित बागवानी कर लाभुकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने वितीय वर्ष 2022-23 में मिश्रित बागवानी के तहत आम,नीबू,,अमरूद और इमराती पौधा लगावाने के लिए प्रेरित किया ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके. प्रशिक्षण में मनरेगा आयुक्त के द्वारा सभी पदाधिकारियों को पूरी तन्मयता के साथ कार्य करने की बात कही गई. प्रशिक्षण में जो भी बात सिखायी गई उसे कार्य प्रणाली में उतार मनरेगा के उदेश्यों की पूर्ति करने का निर्देश दिया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.