✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरों पर........

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:03:07 PM

धनबाद(DHANBAD) - बाधित  बिजली ,पानी सहित अन्य नागरिक सुविधाओं के लिए आज भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे.  हाहाकार रैली निकाली, हेमंत सरकार को निकम्मी बताया और नारा दिया हेमंत सरकार गद्दी छोड़ो. इसके पहले भाजपा नेता और कार्यकर्ता जिला परिषद मैदान में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में  नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकली.  रैली का नेतृत्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह कर रहे थे जबकि इस रैली में भाजपा के बड़े -छोटे नेता काफी संख्या में मौजूद थे. 

धनबाद(DHANBD) - धनबाद प्रेस क्लब, विनोवा भावे कोयलांचल विश्वविद्यालय एवं आईआईटी आईएसएम के पत्रकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज अमृत महोत्सव सह पत्रकारिता- अतीत, वर्तमान और भविष्य विषयक समसामयिक संवाद का आयोजन किया गया.  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश मौजूद थे. इस कार्यक्रम में आई आई टी आईएस  एम के निदेशक प्रोफ़ेसर राजीव शेखर, बिनोवा भावे कोयलांचल विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग के डीन  डॉ रजनी, आई आई टी आई एस एम के पत्रकारिता विभाग के एच ओ डी  डॉक्टर मंतोष पांडे ,धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा ,पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग संवाद कार्यक्रम में मौजूद रहे

धनबाद(DHANBAD) - आज बैंक मोड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने धनबाद के प्रभारी व स्वास्थ मंत्री  बन्ना गुप्ता  से मिल कर गया  पुल मे प्रस्तावित दूसरे  अंडर पास मे आ रही अड्चन से  अवगत कराया.  उनको इस बाबत ज्ञापन दिया गया.  मंत्री बन्ना गुप्ता ने  इस मामले को बहुत पहले से मॉनिटरिंग कर रहे है, वह  चाहते है की यह अंडर पास जल्द से जल्द बने.  उन्होंने तत्काल उपायुक्त को फोन कर इस मामले मे जानकारी ली और उन्हे इसमे आ रही अड्चन को दूर करने को कहा.  बैंक मोड चैंबर मिशन  अंडर पास शुरू किया है, जिसके तहत कल DRM से बैंक मोड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल मिला था और आज प्रभारी मंत्री से मिल कर जल्द से जल्द इसके निर्माण के लिए प्रयासरत है

धनबाद(DHANBAD) - झरिया में आज फिर एक हत्या हो गई, हत्या के पीछे असली कारण चाहे जो भी हो लेकिन लोगों के जुबान पर पुटकी  का टेंडर चढ़ा हुआ है.  बताया जाता है कि आज अपराहन भागा के रहने वाले और झरिया -सिंदरी रोड पर एमआरएफ टायर की दुकान चलाने वाले रंजीत साव  की कनपटी में सटाकर तीन गोलियां मारी गई.  आनन-फानन में उसे  धनबाद के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और  दुकान में घुस गए. दुकान में घुसने के बाद रंजीत साव  की कनपटी पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी.  लोग बताते हैं कि घटनास्थल पर ही  उसकी मौत हो गई थी फिर भी लोग अस्पताल लेकर गए, 

धनबाद(DHANBAD) - पूर्वी टुण्डी प्रखंड के लटानी पंचायत से सबसे अधिक 7 मुखिया प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.  इस पंचायत से भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महादेव कुमभ्कार के मुखिया पद पर चुनाव लड़ने के कारण यह पंचायत प्रखंड का हॉट  सीट बन गया है.  प्रखंड के कुल नौ पंचायतों से 46 मुखिया प्रत्याशी चुनाव मैदान में है , जिसमें से 30 महिला एवं 16 पुरुष प्रत्याशी है.  आरक्षण की बात करें तो प्रखंड के नौ पंचायत में से छह  पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि लटानी पंचायत एवं चुरूरिया पंचायत अनारक्षित अन्य एवं रूपन पंचायत अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए है.आज टुंडी अंचल ऑफिस में मुखिया उम्मीदवार चुनाव चिन्ह लेने के लिए लाइन में अपना इंतजार कर रही है. 


धनबाद(DHANBAD) - निरसा की ईसीएल मुगमा एरिया की  बरमुरी ओसीपी में गुरुवार की  देर रात  डीजल चोरों ने रात्रि पाली में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों को मारकर घायल कर दिया.  जिसके बाद घायल सुरक्षा कर्मी को मजदूरों ने बाइक से  सकतोड़िया अस्पताल में भर्ती कराया.  जहां दोनों सुरक्षा कर्मी बाबला भुइंया एवं सुबेलाल  का इलाज चल रहा है.   डीजल चोरों द्वारा आये दिन कभी मजदूर तो कभी ईसीएल सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट की जाती है.  ऐसे में बिना सुरक्षा के काम करना मुश्किल   है.  

धनबाद(DHANBAD) - गर्मी चरम पर है, तापमान लगभग 44 डिग्री के आसपास है.  ऐसे में गर्मी से जीना दुश्वार हो गया है.  सुबह 7:00 बजे से ही लू चलने लगती है ,दिन में लोग घरों से बाहर  निकलने से परहेज करने लगे है.  ऐसे में स्कूली बच्चों के स्कूल के  समय में थोड़ी कटौती  पहले तो जरूर की गई लेकिन अब एक बार फिर करने की जरुरत है.  कम से कम छोटे बच्चों को स्कूल आने- जाने भारी परेशानी हो रही है.  
उनके अभिभावक भी परेशान है ,बच्चे भी परेशान हैं, हालांकि अधिकांश बच्चे चाहते हैं कि स्कूल के समय में परिवर्तन किया जाए और स्कूल को 10:00 बजे तक बंद कर दिया जाय ,बच्चे बीमार पड़ रहे हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.