☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डीजल चोरों का आतंक ; बिना सुरक्षा के रात में काम नहीं करेंगे सुरक्षा गार्ड 

डीजल चोरों का आतंक ;  बिना सुरक्षा के रात में काम नहीं करेंगे सुरक्षा गार्ड 

धनबाद(DHANBAD) - निरसा की ईसीएल मुगमा एरिया की  बरमुरी ओसीपी में गुरुवार की  देर रात  डीजल चोरों ने रात्रि पाली में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों को मारकर घायल कर दिया.  जिसके बाद घायल सुरक्षा कर्मी को मजदूरों ने बाइक से  सकतोड़िया अस्पताल में भर्ती कराया.  जहां दोनों सुरक्षा कर्मी बाबला भुइंया एवं सुबेलाल  का इलाज चल रहा है.   डीजल चोरों द्वारा आये दिन कभी मजदूर तो कभी ईसीएल सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट की जाती है.  ऐसे में बिना सुरक्षा के काम करना मुश्किल है.  

वही, मजदूरों का नेतृत्व कर रहे यूनियन नेता रामजी यादव ने कहा कि कई बार प्रबंधक से सुरक्षा को लेकर कहा गया है, परंतु वे लोग इस संबंध में कोई ठोस कदम नही उठा रहे.  मजबूरन हमलोगों को यह कदम उठाना पड़ रहा है.  ईसीएल प्रबंधन हर कोलियरी में 24 घंटो के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था कर रखी है  लेकिन जब जरूरत पड़ती है तो एम्बुलेंस नहीं मिलती है. 

 एम्बुलेंस सहित अन्य छोटी गाड़ियों से प्रबंधक बारूद ढोने  का काम करवाते है.  जबकि इसका टेंडर अन्य संवेदक को दिया गया है.  इसमें भी बड़ा घोटाला है, हमलोगों की मांग है कि जबतक प्रबंधक मजदूरों को पूरी सुरक्षा प्रदान नही करते है  है तबतक हमलोग रात्रि पाली में काम नही करेंगे. 

Published at:29 Apr 2022 07:00 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.