✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

क्राइम अपडेट : झरिया में फिर हत्या, CCTV में देखिए कनपट्टी पर सटाकर कैसे मारी गई गोलियां !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:58:13 PM

धनबाद (DHANBAD) : झरिया में आज फिर एक हत्या हो गई. हत्या के पीछे असली कारण चाहे जो भी हो लेकिन लोगों के जुबान पर पुटकी  का टेंडर चढ़ा हुआ है.  बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर भागा के रहने वाले और झरिया -सिंदरी रोड पर एमआरएफ टायर की दुकान चलाने वाले रंजीत साव की कनपटी में सटाकर तीन गोलियां मारी गई.

 आनन-फानन में उन्हें  धनबाद के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.  घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और  दुकान में घुस गए. दुकान में घुसने के बाद रंजीत साव  की कनपटी पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी.  लोग बताते हैं कि घटनास्थल पर ही  उसकी मौत हो गई थी. फिर भी लोग अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  यह भी बताया जाता है कि दुकान में काम करने वाली एक मेड ने जब विरोध किया तो हमलावरों ने उसे भी रिवाल्वर की बट से मारा.=वह भी घायल बताई जाती है.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.